टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की छात्राओं ने गोरखपुर में शुरू किया प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज मुंबई की तीन छात्राओं ने गोरखपुर परिक्षेत्र के दो माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला एवं बाल स्वास्थ्य मुद्दे पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के पोषण में सुधार करना है। छात्राओं के इस टीम में कानपुर की रहने वाली अदिति अवस्थी, पंजाब से हरजोत संधू और पश्चिम बंगाल से सास्वती दास शामिल हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मई 2025 तक चलेगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा “टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के सहयोग से महिला एवं बाल स्वास्थ्य सुधार पर गोरखपुर विश्वविद्यालय भी हर संभव प्रयास करेगा तथा भविष्य के लिए बेहतर योजनाएं तैयार कर उसका क्रियान्वयन भी करेगा।”
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्राएं महिलाओं और बच्चों के पोषण से संबंधित विशिष्ट विषयगत क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगी। इसके अलावा गृहविज्ञान विभाग, जो कि जिला पोषण समिति गोरखपुर का भी भाग है तथा यूनिसेफ के तकनीकी भागीदार के रूप में टीम को सहायता प्रदान करेगा और जिले में सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय इन छात्राओं के प्रोजेक्ट में हर संभव मदद के लिए तैयार है। बाल विकास विभाग की प्रदेश निदेशक संदीप कौर ने इन छात्राओं के रिसर्च में सहायता हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी गोरखपुर को निर्देशित किया है।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

8 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

8 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

9 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

11 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

12 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

12 hours ago