एएमपीएल ट्राफी पर तरकुलवा का कब्जा

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बघौचघाट थाना क्षेत्र के आराजी मेदीपट्टी खेल मैदान में चल रहे एएमपीएल लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला तरकुलवा के हीरो 9एक्स एम टीम ने एक विकेट से मैच को जीत कर एएमपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को आराजी मेदीपट्टी के टीम और हीरो 9एक्स एम टीम तरकुलवा के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र लाल श्रीवास्तव ने विजेता व उपयोगिता ट्रॉफी एवं विजेता टीम को छः हजार रूपये एवं उपविजेता टीम को चार हजार रूपये नगद प्रदान किया।
बघौचघाट क्षेत्र के आराजी मेदीपट्टी स्थित खेल मैदान में एएमपीएल लीग मैच क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। निर्धारित 12 ओवर में आराजी मेदीपट्टी की टीम ने टॉस जीतकर 86 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में हीरो 9एक्स एम तरकुलवा की टीम ने अंतिम 11 वे ओवर में एक विकेट से मैच को जीत लिया। कमेटी ने मैन ऑफ द मैच तरकुलवा के मेराज को एवं मैन ऑफ द सीरीज आराजी मेंदीपट्टी के शाकिर को दिया। मैच का निर्णायक नागेंद्र यादव एवं सोनू रहे।कमेंट्री मुराद अहमद एवं इमरान खान ने किया। इस दौरान मुहम्मद फतेह,मास्टर फैजान अहमद,मेराज खान,नसीम सिद्दीकी,इरफान मास्ट,रामप्रताप शर्मा,पप्पु शेख,खालिद मास्टर,विजय कुशवाहा,डॉ अल्ताफ हुसैन , सेराज,समीर, सिरताज,सुजीत यादव,राजन श्रीवास्तव, रत्नेश यादव,उमेश यादव,सुभाष यादव,मिथिलेश शर्मा,विवेक राय,राजू राय,राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

7 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

32 minutes ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

40 minutes ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

57 minutes ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

1 hour ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

2 hours ago