जगह जगह केवल दिख रहे नुकीले पत्थर,राहगीरों का चलना मुश्किल।
कर्नलगंज / गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरौत में बीते कई वर्ष पूर्व निर्मित पक्की सड़क जो कर्नलगंज- बेलसर नवाबगंज मार्ग से हरदयाल पुरवा होकर चकरौत दुबाई मार्ग को जोड़ती है वह पूरी तरह से उजड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई है।
मालूम हो कि क्षेत्र के विकास खण्ड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरौत में सीबीएन मार्ग से हरदयाल पुरवा होकर चकरौत दुबाई मार्ग को जोड़ने वाली यह सड़क कई वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा निर्मित कराई गई थी,जिस पर तारकोल और गिट्टियों का कहीं अता पता नहीं है। यदि कुछ है तो बड़े-बड़े नुकीले पत्थर। जिससे राहगीरों का आवागमन काफी मुश्किल भरा काम है। वहीं आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बताते चलें कि कई बार इस सड़क की मरम्मत हेतु जनप्रतिनिधियों से मांग की गई है पर नतीजा शून्य रहा। जबकि इस सड़क से प्रतिदिन कई ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। लेकिन जिम्मेदार लोग जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं और मौन साधे हुए हैं।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम…
आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के शोध…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग, लखनऊ की दोहरी बेंच द्वारा आगरा…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के लाखों किसानों के लिए यह खबर बेहद अहम है।…
SIR के नाम पर मताधिकार पर डाका! रामपुर कारखाना में 122 वोटरों की काग़ज़ी अनुपस्थिति,…