दहेज के लिए पति ने पत्नी को जमकर पीटा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव खुड़रा में दहेज की खातिर विवाहिता को उसके पति ने जमकर डंडे से पीटा,आरोप है कि पेट्रोल डालकर जान लेने की कोशिश की। विवाहिता ने घर से निकल कर किसी तरह अपने आपको बचाया। थाना तिलहर के गांव नौगाई निवासी ब्रजपाल नें पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। बताया 3 वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी नेहा की शादी गांव खुड़रा के धर्मपाल के बेटे अरुन के साथ की। सामर्थ्य के अनुसार धन दहेज़ मे दिया, बेटी के दो छोटे बच्चे हैं। शादी के कुछ माह बाद ही उसका पति अरुण, ससुर धर्मपाल, सास जसोदा दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके से सोने की चेन व बाइक लाने का दबाव बनाते रहे। दो माह पूर्व भी बेटी के साथ मारपीट की गई तो पंचायत में फैसला हुआ। सोमवार शाम 6 बजे बेटी घर पर थी तो उसको पति अरुण ने डंडे से बेरहमी से मारा पीटा, गर्दन पकड़ कर जान से मारने की कोशिश की।आरोप लगाया कि सास ने फोन पर जान से मारने को कहा तो अरुन पेट्रोल निकाल लाया।बताया बेटी किसी तरह घर से निकल कर गांव में रह रही बहन के यहां पहुंची और फोन कर जानकारी दी।उसके पूरे शरीर में चोट के निशान हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

6 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

7 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

7 hours ago