बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर क्षेत्र अन्तर्गत खुटेहना स्थित बलभद्र सिंह महाविद्यालय में प्रतिभा समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें पयागपुर तथा विशेश्वरगंज प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया, कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैसरगज सांसद बृज भूषण शरण सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस प्रतिभा सम्मान समारोह में दूर-दराज अनेक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से छात्र छात्राएं भाग लेने के लिए बलभद्र सिंह महाविद्यालय में आये और सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर कैसरगंज सांसद एवं बलभद्र महाविद्यालय के संस्थापक बृज भूषण सिंह ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमने बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोण्डा जिलों में शिक्षा की अलख जगाई है।
जिससे अब इन जिलों में शिक्षा का स्तर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, अपने सम्बोधन में कहा कि जमीन से जुड़ा हुआ हूँ, और जमीन से जुड़ा रहूँगा।
विभिन्न स्थानीय चुनावों में अपनी हिम्मत और अपने व्यक्तित्व से जीत हासिल किया, विद्यार्थी का जीवन तैयारी का सामय है, जैसा आप, बोयेंगे, वही आप काटेंगे, सभी को समय का सदुपयोग करना चाहिए। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सभी को गो-पालन पर विशेष जोर दिया और कहा की प्रत्येक घरों में सभी को गाय की सेवा करनी चाहिए। गौ-माता की सेवा से ही सब कुछ मुझे प्राप्त हुआ है, उन्ही की कृपा से आज 50 से 60 महाविद्यालय हमारे पास है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, विधानसभा सदस्य पदम सेन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख हुज़ूरपुर अजीत कुमार सिंह, पयागपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र, बलभद्र सिंह महाविद्यालय प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सुधीर कुमार सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रान्त गण तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…