नारी शक्ति माह: महिला स्वास्थ्य के प्रति कल्पित हॉस्पिटल की अभिनव पहल
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय के बरदहिया बाज़ार स्थित कल्पित हॉस्पिटल में शनिवार को माह भर चलने वाले नारी शक्ति माह के तहत अभिनव पहल करते हुए महिला स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस अभियान का शुभारंभ राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने फीताकाट व दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी। श्रीमती चौधरी ने कहा कि एक महिला, परिवार का केंद्र होती है। परन्तु पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वह कई बार अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाती हैं और चिकित्सकीय परामर्श लेने में झिझक भी महसूस करती हैं। ऐसे में डॉ. सोनी सिंह की यह अभिनव पहल सराहनीय है और अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय है।
नारी शक्ति अभियान के तहत कल्पित हॉस्पिटल अपने संसाधनों से महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा आवश्यकता अनुसार महिलाओं को कम से कम दरों में अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। कल्पित हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। हमें उम्मीद है कि यह अभियान महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान करेगा।
उन्होंने बताया कि मेरे संस्थान के चिकित्सक स्त्री रोग विभाग की डॉ. हिमानी यादव, डॉ. पूजा तिवारी व डॉ. सुजाता एवं शिशु व बाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. सुमित एवं डॉ. अभिनव द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारत तिब्बत समन्वय संघ युवा प्रभाग की राष्ट्रीय महामंत्री अनिता जय सिंह व हॉस्पिटल के अधिकारी-कर्मचारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…
ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…
सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…