शीतलहर एवं ठंड से बचाव के लिए बरते एहतियात:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि जनपदवासी स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़े,रेडियो सुने एवं टीवी देखें जिससे यह पता चल सके कि शीत लहर आने वाली है और सतर्क रहें। शीत लहर से बचाव हेतु शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए गरम पानी वह अन्य गर्म भोज्य पदार्थों का सेवन करें । बाहर निकलते समय सर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपड़े से ढके। शराब का सेवन कदापि न करें । हीटर ब्लोअर कोयले की अंगीठी आदि जलाते समय थोड़ी खिड़की खोल के रखें जिससे जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बाहर निकल सके । सोने से पहले सभी हीटर-ब्लोअर, कोयले की अंगीठी आदि को बुझाये। ठंड के दौरान जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखें और पशुशाला को चारों तरफ से ढक कर रखें। शीत लहर के दौरान पशुओं को बांध कर रखें खुले में न छोड़ें।
वाहन में रेडियम की पट्टी लगाए जिससे रात के समय सामने से आ रहे वाहन चालक वाहन को आसानी से देख सके । शीतदंश जैसी विभिन्न बीमारियों के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें शीत लहर के समय वृद्ध एवं बच्चों का विशेष ध्यान दें । जन सामान्य को ठंड से बचने के लिए जनपद में अलाव स्थलों को चिन्हित किया गया है । असहाय निराश्रित एवं राहगीरों के ठहरने के लिए रैन बसेरा स्थापित किए गए हैं। रैन बसेरा में कोई भी निराश्रित असहाय अथवा राहगीर निशुल्क रुक सकता है । रैन बसेरा में पेयजल बिस्तर प्रकाश सफाई आदि के समुचित प्रबंध किए गए हैं । रैन बसेरा के संचालन हेतु व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं ।
शीत लहर व ठंड से बचाव के संबंध में क्या करें क्या ना करें का वीडियो जनपद की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे
https://deoria.nic.in/district-disaster-management-authority पर देखा जा सकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

1 hour ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

2 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

2 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

2 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

2 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

2 hours ago