कृमि संक्रमण से बचाव हेतु बरतें सावधानीयां

स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)  जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा है कि पेट में कृमि संक्रमण को रोकने के लिए बच्चों व किशोर किशोरियों में छह प्रकार की सावधानी जरूरी है । साथ ही उन्हें साल भर में छः-छः माह पर दो बार पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाना आवश्यक है । यह बातें उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारम्भ करते हुए गुरूवार को कहीं । जिलाधिकारी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को दवा खिलाई गई । उन्होंने कहा कि जिले के 1680117 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों को यह दवा खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा ने बताया कि बच्चों में स्वस्थ आदतों का विकास करके उन्हें कृमि से बचाया जा सकता है और इससे वह खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं । शरीर में कृमि संक्रमण के कारण खून की कमी, कुपोषण, थकावट व बीमारी एवं कमजोरी की दिक्कत हो जाती है । इससे बचाव के लिए प्रत्येक छह माह में खिलाई जाने वाली दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसी कड़ी में एक फरवरी को दवा खिलाई गई है। इसका सेवन शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सामने ही किया जाना चाहिए। अभियान में किसी कारण दवा न खाने वाले लाभार्थियों के अभिभावक, उनसे जुड़े शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उन्हें पांच फरवरी को मॉप अप राउंड के दौरान इस दवा का सेवन अवश्य करवा दें। उन्होंने कहा कि दवा का सेवन करने से कुछ बच्चों में जी मिचलाने, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण आ सकते हैं जो स्वतः ठीक हो जाते हैं। दवा का सेवन हमेशा खाना खाने के बाद ही करना है । गर्भवती को दूसरे या तीसरे तिमाही के दौरान एक बार इस दवा का सेवन अवश्य करना चाहिए ।
इस मौके पर डीपीएम पूनम, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी लालबचन चौधरी , डीसीपीएम राजेश गुप्ता, विश्वनाथ मल्ल पर मौजूद रहे ।

कृमि संक्रमण से बचाव के छह उपाय

• नाखून साफ और छोटे रखें
• खाना ढक कर रखें
• खाने से पहले और शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद साबुन पानी से हाथ धोएं
• जब भी बाहर निकलें जूते पहनें
• पीने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें
• हमेशा शौचालय का इस्तेमाल करें, खुले में शौच न करें
• आसपास साफ सफाई रखें

दवा पूरी तरह से सुरक्षित है

  केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य 50 वर्षीय केशव प्रसाद ने बताया कि विद्यालय के सात वर्षीय प्रीति  को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई गई। दवा पूरी तरह सुरक्षित है ।
rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

10 minutes ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

12 minutes ago

संकल्प दिवस: राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रश्न

महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…

17 minutes ago

महराजगंज: भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी: संयुक्त पैदल गश्त से तस्करों में हड़कंप, सघन चेकिंग अभियान जारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…

22 minutes ago

खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट: पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…

33 minutes ago

14 स्थानों पर 242 व्यक्तियों और 127 वाहनों की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा…

33 minutes ago