सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शनिवार की सुबह एक छात्र की मौत हो गई थी। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव रख कर हंगामा किया था छात्र के पिता ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे उन्होंने तहरीर देकर विद्युत निगम के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी अमित कुमार अमित कुमार उम्र 16 वर्ष पुत्र उमाशंकर प्रसाद सेंट जेवियर्स स्कूल के दसवीं का छात्र थाl शनिवार की सुबह घर से कोचिंग के लिए निकला कोचिंग के बाद वह बाइक से घर लौट रहा थाl अभी वह सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के पीछे पहुंचा था कि पोल से नीचे लटक रहे टेंशन तार की चपेट में आ गया और वही गिर गयाl उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व स्कूल प्रबंधन को दियाl सूचना पर स्कूल के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बंद कराईl अमित को जब तक तार से अलग किया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थीl आक्रोशित परिजनों व स्कूल की छात्रों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। मृत छात्र के पिता उमाशंकर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है आरोप लगाया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मौत हो गई लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की हैl
सलेमपुर कोतवाल ने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…