हैंड पम्प के लिए लाखों खर्च फिर बेपानी

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l एक तरफ सरकार गांवों के विकास के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन जैतीपुर विकास खण्ड में जिम्मेदार लोग ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को पतीला लगाने में जुटे हुए हैं।

ऐसा ही मामला विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंथरा उर्फ नगला में सामने आया है। इस ग्राम पंचायत में हैंड पम्प के रिबोर व मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैंl लेकिन फिर भी कई हैंड पम्प खराब पड़े हैं। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है।ग्राम पंचायत में बना सामुदायिक शौचालय भी बंद पड़ा हैl जबकि केयरटेकर समूह को लगातार धनराशि का भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हैंड पम्प, प्रधान व सचिव के लिए दुधारू गाय के समान है। रीबोर व मरम्मत के नाम पर मनचाही फर्म में धनराशि को भेजकर बाद में बंदरबांट कर लिया जाता है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से गांव में हुए विकास कार्यों की स्थलीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

11 minutes ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

43 minutes ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

2 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

3 hours ago