आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिला के सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर में स्थित एलबी कॉलेज आप नर्सिंग के प्रांगण में एनम और नर्सिंग का कोर्स करने वाली प्रथम वर्ष की छात्राओं को शपथ दिलाने के लिए, शपथ ग्रहण समारोह काआयोजन किया गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी से चलकर आए डॉक्टर एस एन पांडेय ने सर्वप्रथम फीता काटकर सभागार मे प्रवेश किया उसके बाद माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ। माल्यार्पण के कार्यक्रम के बाद डॉ एस एन पांडेय, रोहित तिवारी, डॉक्टर रितेश व कालेज संस्थापक लालबिहारी द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,तत्पश्चात कालेज की संचालिका ने बीएससी नर्सिंग प्रथम ईयर व एनम प्रथम ईयर की छात्राओं को शपथ दिलाई।इसके बाद छात्राओं द्वारा स्पीच और डांस प्रस्तुत किया गया जो काफी सराहनीय रहा । मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जीवन मे सफलता पानी है तो मेहनत से पढ़ाई करियेगा। इस मौक़े पर बी आर डी कालेज गोरखपुर से एलीजा वेग डॉक्टर गुंजन पार्वती डिग्री कालेज दोहरीघाट की प्राचार्य डॉक्टर रंजना द्विवेदी के एल पी फार्मेसी कालेज से डॉक्टर श्याम रंजन व ब्रह्मपुर गांव के सम्मानित लालजी दूबे, पवन उपायधय आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस मौक़े पर माधुरी पांडेय, सत्य पांडेय, ज्योति शिखा, रेनू राय, चंद्रकला, उर्मिला पांडेय, सिद्धि पांडेय, शालिनी यादव, कार्यालय प्रमुख पवन उपाध्याय भी उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
श्रेयांश उपाध्याय, अनुपम, श्रेया राय, प्रिया गुप्ता, मोनी गुप्ता, शबनम बानो, प्रियंका, खुशबू राव, जानवी चौरसिया, निशु मद्धेशिया आदि ने किया जो आकर्षण का केंद्र रहा ।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…