स्वास्तिक गणेशजी का स्वरूप,
स्वास्तिक की दो अलग-अलग
रेखायें श्री गणपति जी की पत्नी
रिद्धि-सिद्धि देवियों को दर्शाती हैं।
घर के बाहर स्वास्तिक प्रतीक व
शुभ -लाभ लिखने का प्रयोजन
यह होता है कि घर में सुख-शांति
और समृद्धि सदैव वृद्धिरत होती रहे।
शुभ- लाभ लिखने का भाव यह है
कि भगवान से लोग प्रार्थना करते हैं
कि उनके घर की संपदा और धन
सदा बढ़ता रहे, लाभ प्राप्त होता रहे।
शुभ-लाभ लिखना सुंदर तो है,
परंतु दिखावा अधिक होता है,
दरवाज़े का यह शुभ प्रतीक है,
मन में भी यही हो तो अच्छा है।
मन में लिखे शुभ-लाभ शुभ भी है,
व यही शुभ, लाभ भी हो जाते हैं,
आओ इस दीपावली में मन में भी
आदित्य शुभ – लाभ लिख लेते हैं।
डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’
फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…
पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…