नवजागरण के अग्रदूत स्वामी विवेकानंद जी युवा चेतना के प्रेरणास्रोत

(नवनीत मिश्र)

स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में नरेंद्रनाथ दत्त के रूप में हुआ थाl आधुनिक भारत के उन महानतम विचारकों में गिने जाते हैं जिन्होंने भारत के अध्यात्म और संस्कृति को विश्व पटल पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाया। वे न केवल एक संन्यासी थे, बल्कि एक राष्ट्रनिर्माता, शिक्षाविद, ओजस्वी वक्ता और युवाओं के प्रेरणास्तंभ भी थे।
नरेंद्र बचपन से ही तीव्र बुद्धि और जिज्ञासा से युक्त थे। उनके जीवन में निर्णायक मोड़ तब आया जब वे श्री रामकृष्ण परमहंस के संपर्क में आए। रामकृष्ण देव ने उन्हें आत्मानुभूति का मार्ग दिखाया और उनके भीतर छिपे विराट पुरुष को पहचान दिलाई। रामकृष्ण की मृत्यु के बाद नरेंद्र ने संन्यास धारण कर ‘स्वामी विवेकानंद’ नाम धारण किया।
1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म महासभा में स्वामी विवेकानंद ने जब “माय ब्रदर्स एंड सिस्टर्स ऑफ अमेरिका” कहकर अपना संबोधन आरंभ किया, तो समूचा सभागार तालियों से गूंज उठा। उन्होंने न केवल हिंदू धर्म की विशालता, सहिष्णुता और सार्वभौमिकता का परिचय कराया, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत को भी विश्व के समक्ष उजागर किया। उनका भाषण आज भी विश्व इतिहास की महानतम वक्तव्यों में गिना जाता है।
स्वामी विवेकानंद का मानना था कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्होंने कहा था “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।” वे शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण का सबसे प्रभावी साधन मानते थे। उनका दृष्टिकोण था कि शिक्षा ऐसी हो जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, चरित्रवान और सेवा-भाव से ओतप्रोत बनाए।
स्वामी विवेकानंद ने भारतवासियों को यह आत्मबोध कराया कि हम किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने पश्चिमी चमक-दमक से प्रभावित भारतीयों को बताया कि भारत का मूल बल उसकी अध्यात्मिक धरोहर में है। वे कहते थे कि “एक समय था जब भारत को विश्वगुरु कहा जाता था, और वह समय फिर से लौटेगा, यदि हम अपने मूल्यों को न भूलें।”
स्वामी विवेकानंद ने मात्र 39 वर्ष की आयु में 4 जुलाई 1902 को इस नश्वर संसार को त्याग दिया, परंतु इतने अल्प समय में उन्होंने जो विचार-क्रांति चलाई, वह आज भी करोड़ों युवाओं को दिशा देती है। उनके विचारों से प्रेरित होकर न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में अनेक संगठन, विद्यालय, संस्थान और आंदोलन आज भी कार्य कर रहे हैं।
स्वामी विवेकानंद का जीवन एक जीवंत उदाहरण है कि आत्मविश्वास, विवेक और सेवा-भाव से युक्त एक व्यक्ति संपूर्ण समाज की दिशा बदल सकता है। आज के युवाओं के लिए वे केवल अतीत की विभूति नहीं, बल्कि भविष्य का प्रकाश हैं। उनका जीवन-संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस समय था।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

30 seconds ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

13 minutes ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

51 minutes ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

1 hour ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

1 hour ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 hours ago