बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा ) श्रीरामचरितमानस पर अप्रिय टिप्पणी करने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य मानसिक रुप से विक्षिप्त हो चुके हैं। उन्हे देश की जनता से माफी मांग कर अपने मस्तिष्क का सफल इलाज कराना चाहिए।
उक्त बातें सोमवार को भाजपा नेता राजीव पाण्डेय ने अपने कार्यालय पर एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री, चंद्रशेखर प्रसाद के साथ अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी विवादित बयान देकर समाज में अराजकता व माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। हिंदुओं के आराध्य व धर्मग्रंथों को अपशब्द कहकर हिंदुओं की भावना भड़काई जा रही है। पाण्डेय ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ भी तुच्छ राजनीति की जा रही है। जिन्हें सनातन धर्म के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें किसी आश्रम में संत के साथ वक्त गुजार कर अपनी मूढ़ता पर प्रायश्चित करते हुए सनातन की विराटता का अनुभव प्राप्त करना चाहिए। भाजपा नेता महेश उमर ने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस व प्रभु श्रीराम पर विवादित टिप्पणी, चर्च प्रायोजित वामपंथ के टूलकिट का हिस्सा है। इस दौरान मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, मंडल अध्यक्ष अखंड शाही, सुरेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, दुर्गेश मिश्रा, विनय पाण्डेय, राजकुमार जयसवाल, बबलू तिवारी, गोपाल यादव, भागवत यादव, शिवप्रकाश यादव, अमलेश कुमार मौजूद आदि सभी ने एक स्वर में विवादित बयान की निंदा करते हुए सरकार से उचित कार्यवाही करने की मांग की।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…