संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वदेशी जागरण मंच एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही स्वदेशी चेतना यात्रा का बुधवार को ऐतिहासिक नगरी मगहर में उत्साहपूर्ण और भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के सहसंयोजक (शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ) अत्रेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। इसके बाद यात्रा मगहर से गोरखपुर के लिए रवाना हुई।
स्वदेशी चेतना यात्रा का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों को सशक्त करना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा 12 जनवरी को लखनऊ के चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से प्रारंभ हुई थी, जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से होते हुए 1 फरवरी को गोरखपुर में संपन्न होगी।
इस अवसर पर अत्रेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश के किसान, श्रमिक और छोटे उद्यमी मजबूत होते हैं तथा विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम होती है। उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों से स्वदेशी को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश उर्फ गुड्डु वर्मा ने कहा कि यह यात्रा युवाओं को स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से विदेशी ब्रांड्स के स्थान पर देश में बने उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।
स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सांस्कृतिक आत्मसम्मान भी बढ़ता है। जिला संयोजक कृष्ण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तक स्वदेशी का संदेश पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लिया और यात्रा को गोरखपुर के लिए विदा किया। पूरे आयोजन के दौरान मगहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी चेतना से ओतप्रोत रहा।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…