आठवां स्वछता पखवाड़ा के अन्तर्गत स्वच्छ नीर दिवस मनाई गई

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ–साथ वाराणसी मंडल पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2023 तक स्वच्छता ही सेवा थीम पर आठवां “स्वच्छता पखवाड़ा” चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वाराणसी मंडल पर पखवाड़े के ग्यारहवें दिन मंगलवार 26 सितम्बर,2023 को “स्वच्छ नीर दिवस” मनाया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा नामित अधिकारियों ने वाराणसी मंडल पर स्थित विभिन्न कार्यालयों,बनारस रेलवे कालोनी ,वाराणसी सिटी रेलवे कालोनी लहरतारा की जलविहार रेलवे कालोनी एवं न्यू लोको कालोनी ,छपरा रेलवे कालोनी, मऊ रेलवे कालोनी,सीवान रेलवे कालोनी,बलिया,आजमगढ़ ,छपरा , भटनी, देवरिया सदर स्टेशनों के रेलवे आवासों एवं प्लेटफार्मों पर लगे वाटर कूलर ,वाटर वेंडिंग मशीन ,वाटर प्यूरीफायर से उपलब्ध पीने के पानी की शुद्धता ,स्वच्छता एवं अबाध वाटर सप्लाई सुनिश्चित करने हेतु व्यापक निरिक्षण , गहन जल परिक्षण एवं उपलब्धता की जांच किया गया । इसके अतिरिक्त वाराणसी सिटी,बनारस ,गाजीपुर सिटी,बेल्थरा रोड ,बलिया ,भटनी, सीवान एवं छपरा स्टेशनों के रेलवे आवासों एवं प्लेटफार्मों पर लगे वाटर कूलर ,वाटर वेंडिंग मशीन ,वाटर प्यूरीफायर से उपलब्ध पीने के पानी की शुद्धता ,स्वच्छता एवं अबाध वाटर सप्लाई सुनिश्चित करने हेतु व्यापक निरीक्षण , गहन जल की मृदुलता (टी.डी.एस.) परिक्षण एवं उपलब्धता की जांच किया गया ।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० आर जे चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों की टीम द्वारा टी डी एस मानिटर के जरिये पानी की शुद्धता की जाँच की गई और आवश्यकतानुसार सुधार भी किये गये । इस अवसर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm ) अपूर्व स्वर्णकार के नेतृत्व में वरिष्ठ पर्येवेक्षकों एवं सुपरवाइजरों की टीम द्वारा गाड़ियों एवं स्टेशन पर पीने के पानी की उपलब्धता,पानी टंकी ,वाटर टैप ,फ़िल्टर प्लांट,पानी के नलों एवं वाटर बूथों की सफाई, वाटर कूलरों एवं आर.ओ .प्लान्ट की क्लोरीन की जाँच की गई तथा खान-पान स्टालों पर बिक्री हेतु उपलब्ध पैक्ड वाटर बोटेल्स की एक्सपाईरी डेट एवं गुणवत्ता की गहन जाँच की और आवश्यकता अनुसार सुधार भी कराया साथ ही साथ बनारस स्टेशन के वाटर बूथों से रेसिडुल क्लोरीन की मात्रा की जांच की गई और जीवाणु जांच हेतु जल नमूना लिया गया तथा फूड स्टॉल/रिफ्रेशमेंट रूम से पैकेड ड्रिंकिंग वाटर बॉटल का जांच किया गया और नमूना संकलित कर लैब को भेजा गया। वाराणसी सिटी स्टेशन के प्लेटफाँर्म,रेलवे काँलोनी ,पम्प घर में जल के अवशेष क्लोरीन ,जीवाणु नमूना एवं रासायनिक नमूना संग्रह कर जांच हेतु भेजा गया।इस दौरान स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में साफ-सफाई की उपयोगिता तथा गन्दगी से होने वाले नुकसान पर यात्री जनता में पम्फलेट बांटे गये तथा स्टेशन परिसर में पौधा रोपण किया गया तथा आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति स्वउत्प्रेरित होने एवं जागरूक रहने हेतु प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों पर ऑडियो/ वीडियो संदेशों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया जा रहा है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

2 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

2 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

2 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

5 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago