मेरठ में तीन मासूमों की संदिग्ध मौत, इलाके में मातम और गुस्सा

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के सिवाल खास कस्बे में रविवार सुबह लापता हुए तीन मासूम बच्चों के शव सोमवार को एक पानी से भरे खाली प्लॉट से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान शिवांश, ऋतिक और मानू के रूप में हुई है। तीनों बच्चे संदिग्ध हालात में गायब हुए थे, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने जानी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी, लेकिन अगली सुबह लाशें मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों की हालत देख रो-रोकर बुरा हाल कर लिया। गुस्साए लोगों ने सिवाल चौकी का घेराव कर लिया और शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। भारी हंगामे के बीच पुलिस अधिकारियों और कस्बे के जिम्मेदार लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई।

परिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि मासूमों को मारकर प्लॉट में फेंका गया है। उनका कहना है कि इससे पहले भी इलाके में बच्चों की संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सरधना और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी महेश राठौर और चेयरपर्सन पति गुलजार चौहान ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। अधिकारियों ने शीघ्र और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे कस्बे में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

5 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

5 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

5 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

5 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

6 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

17 hours ago