देवरिया( राष्ट्र की परम्परा डेस्क) रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चीलवन मोहन गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 23 वर्षीय विवाहिता पूजा निगम का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से पंखे की कुंडी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की गई।
मृतका की पहचान पूजा निगम के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2023 में धर्मवीर गौतम से हुई थी। पूजा का मायका महुआडीह थाना क्षेत्र के सेखौनख गांव में है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही पूजा को दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
पूजा के भाई ने यह दावा किया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। मृतका के परिजनों ने पति धर्मवीर गौतम समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम द्वारा कमरे की गहनता से जांच की गई और साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।
कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मृतका के पति धर्मवीर गौतम से पूछताछ की जा रही है और पीड़ित पक्ष की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह घटना समाज में दहेज के दंश की एक और पीड़ादायक कड़ी के रूप में सामने आई है।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…