सर्वे ऑफ यूथ नॉट इन फॉर्मल एजुकेशन आफ रेगुलर एंप्लॉयमेंट
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। एचआरपीजी कॉलेज, खलीलाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम मिश्रौलिया में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रेषित अनुसूची के आधार पर सर्वे कार्य संपन्न किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने शासन के इस सर्वे के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र कार्य की अनुमति प्रदान की। स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी शशिकांत राव ने बताया कि सर्वे औपचारिक शिक्षा या नियमित रोजगार से वंचित युवाओं का किया जाना है।
महात्मा गांधी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को प्रश्नावली के प्रश्नों को समझाते हुए बताया कि सर्वे में 15 से 29 वर्ष की आयु के ऐसे सदस्यों को ही शामिल करना है जो औपचारिक शिक्षा व नियमित रोजगार से वंचित है। संत कबीर इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार मिश्रा के निर्देशन में स्वयंसेवक कृष्णा, सत्यपाल, उमेश, अनुज, रजत, शिवम, सूरज, कुलदीप, विकास, व स्वयंसेविका, संध्या, आराधना, नीतू, संगम, मोनी, सुमन, अनुराधा, शिवांश, इत्यादि द्वारा सर्वेक्षण कार्य टोली बनाकर किया गया। सर्वे में चयनित परिवार की संख्या, पिछले 30 दिनों का औसत वेतन, शिक्षा का स्तर, शिक्षा छोड़ने या ना प्राप्त करने का कारण, भाषा ज्ञान, व्यवसाय की स्थिति, बैंक ऋण की स्थिति व उद्देश्य इत्यादि मांगों पर तथ्यों का संकलन किया गया।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…