उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी, एक दुकान पर बिक्री प्रतिबंध

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर बघौली ब्लॉक क्षेत्र में उर्वरक प्रतिष्ठानों के खिलाफ औचक छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दुकानों पर स्टॉक व रेट बोर्ड निर्धारित प्रदर्शनीय स्थान पर लगे हैं या नहीं, इसकी जांच की गई। साथ ही स्टॉक व वितरण रजिस्टर अद्यतन होने, पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक के मिलान की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खतौनी के आधार पर उर्वरक वितरण करने के निर्देश दिए गए। मौके पर मौजूद किसानों से उर्वरक की उपलब्धता और निर्धारित मूल्य पर बिक्री को लेकर जानकारी भी ली गई।
कुल पांच उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें एक दुकान पर अनियमितता पाए जाने के बाद उर्वरक के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं, दो दुकानों पांडेय खाद भंडार, धनखिरिया और प्रहलाद मौर्य खाद भंडार, सिहतीकार को आवश्यक अभिलेख अद्यतन नहीं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त किए जाने की चेतावनी दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जनपद को अब तक कुल 21,100 मीट्रिक टन यूरिया की अतिरिक्त आपूर्ति प्राप्त हो रही है। यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण अब धीरे-धीरे मांग में कमी देखी जा रही है।
निरीक्षण में जिन उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, उनमें पांडेय खाद भंडार, धनखिरिया; ओम खाद भंडार, देवडीह; प्रसिद्धी खाद भंडार, सिहतीकार; प्रहलाद मौर्य खाद भंडार, सिहतीकार; और यादव खाद भंडार, भवानी गदा रोड शामिल हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

6 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

8 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

9 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

9 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

9 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

10 hours ago