Categories: Uncategorized

उर्वरक की दुकानों पर औचक छापामारी, 33 दुकानों का निरीक्षण, 32 नमूने एकत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग की तीन संयुक्त टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न तहसीलों में उर्वरक दुकानों पर औचक छापामार कार्रवाई की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 33 दुकानों का निरीक्षण किया गया और 32 नमूने एकत्र कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जांच टीमों का गठन तहसीलवार किया गया था। तहसील खलीलाबाद में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं डॉ. ब्रजेश (एसटीए), धनघटा में भूमि संरक्षण अधिकारी सी. पी. सिंह एवं भ्रागुमणि (एसटीए), तथा मेहदावल में डॉ. सर्वेश कुमार यादव एवं संबंधित एसटीए की टीमें गठित की गईं।
धनघटा तहसील में 7 दुकानों का निरीक्षण कर 3 एसएसपी नमूने लिए गए। खलीलाबाद तहसील में भी 7 दुकानों का निरीक्षण कर 3 एसएसपी नमूने लिए गए और 2 दुकानदारों को अपूर्ण अभिलेख व अनियमित रख-रखाव के कारण नोटिस जारी किया गया।
मेहदावल तहसील में 19 दुकानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए गए। वहीं 4 दुकानों को लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही का सामना करना पड़ा।
मेहदावल क्षेत्र की दुकानों में शिवशारदा खाद भंडार (जंगल बेलहर), यादव खाद भंडार (बेलहर कला), वैष्णो खाद भंडार (गँवारिया), और ओम प्रकाश खा बीज भंडार (महादेव चौराहा) पर अभिलेख न दिखाने और दुकान बंद कर भागने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इसके अतिरिक्त, साधन सहकारी समिति, छपिया दोयम के सचिव द्वारा अनधिकृत व्यक्ति के माध्यम से खाद बिक्री एवं जनपद से बाहर खाद भेजे जाने की पुष्टि पर प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
तीन दुकानदारों, राम सिंह खाद भंडार (गिटीनी बाजार), यादव खाद भंडार (गिथनी बाजार), बजरंग खाद भंडार (फरेंदिया) पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने के कारण उनका उर्वरक व्यापार प्रतिबंधित किया गया।
इस दौरान धान व मक्का के कुल 27, भिंडी, उर्द व हाइब्रिड ज्वार के 1-1 नमूने सहित कुल 32 नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट अमानक पाए जाने पर बीज नियंत्रण आदेश 1983 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी सीजन की बुवाई के मद्देनज़र कालाबाजारी रोकने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की छापामार कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

5 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

7 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

7 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

7 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

7 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

17 hours ago