सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर हो रहे निरीक्षणों की कड़ी में सादुल्लानगर विकासखंड में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. राम लाल सिंह की स्मृति में निर्माणाधीन प्रतीक्षालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि स्थायित्व और जनहित को ध्यान में रखते हुए कराए जाएं। पंकज सिंह चौहान ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की जांच भी की और स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रतीक्षालय क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा और स्व. राम लाल सिंह की स्मृति को चिरस्थायी बनाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने निरीक्षण के दौरान अपनी समस्याओं और सुझावों से ब्लॉक प्रमुख को अवगत कराया।।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…