Categories: Uncategorized

अस्पतालों का औचक निरीक्षण

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मुख्य तहसील समाधान दिवस के पश्चात् शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव वर्मन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुडी न्यू पीएचसी नवानगर महिला चिकित्सालय नवानगर पहुंचे वहां पर उपस्थित डॉक्टर चंदन सिंह बिसेन बीपीएम पीयूष श्रीवास्तव एआरओ पुष्पा यादव डॉक्टर अनिल सिंह डॉक्टर नदीम सभी लोग उपस्थित रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दोपहर में किया गया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन करना था।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और ओपीडी, दवा वितरण, प्रसव कक्ष, आपातकालीन सेवा आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति तथा दवा उपलब्धता की भी समीक्षा की।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. व्यास कुमार के साथ डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. बबुनी आर., डॉ. राजेश आर्य एवं डॉ. अभिषेक राय भी उपस्थित रहे। सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की और बेहतर सेवा देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के पश्चात डॉ. वर्मन ने कहा कि, “स्वास्थ्य सेवाएं जनमानस से सीधा जुड़ा विषय है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले।

rkpnews@somnath

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

1 minute ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

38 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

5 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

8 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago