बच्चों के खान-पान, रहन-सहन तथा भण्डार गृह के साफ-सफाई का औचक निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा सिविल जज जे0डी0 द्वारा राजकीय बाल गृह व पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह देवरिया में बच्चों के खान-पान, रहन-सहन तथा भण्डार गृह के साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम के साथ कौशल विकास को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने कहा कि बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं, जिसके लिये समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के साथ-साथ निरन्तर चिकित्सीय जांच कराया जायें। जिससे वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे । मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने राजकीय बाल गृह देवरिया में बच्चों केे लिए खेल को आवश्यक बताया तथा प्रत्येक दिन विभिन्न तरह के खेलों को कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण करते हुये भोजन में पौष्टिक आहार रखने का निर्देश दिया।
सिविल जज जे0डी0 श्रीकांत गौरव द्वारा बच्चों के रहने वाले कमरों का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों को उनके अध्ययन का निरीक्षण कर उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया ।
न्यायधीशगणों द्वारा बच्चों के भोजन का निरीक्षण किया गया,बच्चों के भोजन हेतु किचेन में साफ सफाई की गुणवत्ता की जांच की गयी तथा पौष्टिक भोजन बनाने का आवश्यक निर्देश दिया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप
से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह, अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबे , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज जे0डी0 श्रीकांत गौरव , राजकीय बाल गृह , व पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह के प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

16 फरवरी को ‘स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन’ पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…

1 hour ago

बहराइच: जुमे की नमाज के दौरान नवाबगंज में सतर्क रही पुलिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में…

1 hour ago

बहराइच: झोपड़ी में घुसा हिंसक जानवर, 7 वर्षीय श्याम मिश्रा गंभीर घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के रामनगर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक…

2 hours ago

नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक नेपालगंज में सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्रभावी समन्वय को…

2 hours ago

बोर्ड परीक्षाओं के बीच ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 42 डीजे संचालकों को नोटिस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सिकंदरपुर…

2 hours ago

नवानगर की प्रधान शीला सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत भरथाव की वर्तमान प्रधान एवं…

2 hours ago