मेधा पुरस्कृत व परीक्षाफल वितरित
सायकिल पाकर पुरस्कृत होती कॉलेज की टॉपर अनु राय
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महादहां चौराहा स्थित एमके एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में बुधवार को छात्रों में परीक्षाफल वितरित किया गया व मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली अनु राय को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया।
स्कूल के सभी कक्षाओं के टॉपर छात्र-छात्राओं को दीवाल घड़ी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इससे अन्य बच्चों प्रथम स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा ले सकें। पुरस्कार पाने वालों में अतुल दुबे, हिमांशु तिवारी, प्रिया, सूरज आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक संपूर्णानंद तिवारी, प्रधानाचार्य मिथिलेश तिवारी, रणधीर सिंह, चन्द्र प्रकाश दुबे, तृप्ति, ब्यूटी, सीमा, प्रतिमा, रमावती आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं व अभिभावक आदि ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…
घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…