नम आंखों से संपन्न हुआ विदाई समारोह

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय महुला से सेवानिवृत शिक्षिका राजमति देवी( सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय महुला शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ आजमगढ़) 31 मार्च 2023 को अपना कार्यकाल पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुई। उनका सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन, उच्च प्राथमिक विद्यालय महुला पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा देवी की दक्षता और संचालन तारा प्रसाद यादव शिक्षक ने किया। विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।सम्मान समारोह में सर्वप्रथम सरस्वती माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया । विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक दहचन्द सिंह , विजय चंद्र सिंह (सेवानिवृत्त शिक्षक) तथा नान्हक सिंह(सेवानिवृत्त शिक्षक) ने अपने विचार रखें ।उसके बाद न्याय पंचायत काँखभार के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा राजमती देवी को माल्यर्पण तथा उपहार दे के सम्मानित किया गया ।जिससे राजमती देवी भावविभोर हो गई। और उनकी आंखें नम हो गई। तत्पश्चात प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राय द्वारा उद्बोधन करते हुए बताया गया कि सेवानिवृत्त होना हर एक सरकारी कर्मचारी के जीवन का एक हिस्सा है ,हमें इससे आगे बढ़कर अब अपना एक नया जीवन आरंभ करना है और स्वस्थ एवं सुखमय जीवन व्यतीत करना है। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता वह हमेशा समाज की सेवा में लगा रहता है।
कार्यक्रम के दौरान दिनेश कुमार पाण्डेय, अंशु राय,अविनाश शाही,तारा प्रसाद,अरविंद कुमार,अवधेश कुमार, ओमकार सिंह,पूजा राय,अरुणिमा सिंह,निधी पाण्डेय,शशिकला राय,दामयन्ति, अंजू देवी,विनोद गोंड,अनामिका राय,राजमती देवी,अजय राय इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
उपस्थित शिक्षक और शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्त हुए अध्यापिका को उपहार भेंट किया,वही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय ने आए हुए सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का स्वागत किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

संविधान दिवस पर गूंजी संविधान की गूंज

कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिलाया गया नागरिक कर्तव्यों का बोध देवरिया…

21 minutes ago

नेताओं की सीटों पर छह महीने का नियम, शिक्षा और स्वास्थ्य में खाली पदों पर कब?

शिक्षकों, प्रोफेसरों और डॉक्टरों के पद खाली क्यों? क्या नेताओं की कुर्सियां जनता की जरूरतों…

1 hour ago

मदुरै के दीपथून पर क्यों नहीं जला दीप? सुप्रीम कोर्ट के आदेश, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादा की अग्निपरीक्षा

उपशीर्षक: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश, मद्रास हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,…

3 hours ago

लापरवाह अफसरों पर DM मनीष बंसल का एक्शन! चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच BDO का वेतन रोकने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में खुली विभागों की पोल, फैमिली आईडी से लेकर अधूरे निर्माण…

4 hours ago

सरकारी नौकरी वाला दामाद या दहेज का सौदा? समाज को आत्ममंथन की जरूरत

सरकारी नौकरी वाला दामाद चाहिए, तो दहेज की मांग पर कैसी चुप्पी?बेटी के सुरक्षित भविष्य…

4 hours ago

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

19 hours ago