सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि कार्यवाही पर लगाई रोक

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रही मानहानि की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी। यह मामला दिसंबर 2022 में राहुल गांधी द्वारा अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर हुए संघर्ष के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा है।

राहुल गांधी ने उस समय दावा किया था कि चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों की पिटाई की थी। इस बयान को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को उनके बयान को लेकर कड़ी फटकार लगाई और कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, ऐसे में इस प्रकार की टिप्पणी देश की छवि को नुकसान पहुंचाती है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा, “यदि आप सच्चे भारतीय होते, तो आप ऐसा नहीं कहते।”

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई तक राहुल गांधी के खिलाफ चल रही मानहानि कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश दिया है। साथ ही, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक बयानबाजी में भी जिम्मेदारी और मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए।

यह मामला अब आगे की सुनवाई में तय होगा कि मानहानि कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा या इसे खारिज कर दिया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

33 minutes ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

8 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

8 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

8 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

8 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

9 hours ago