पुलिस अधीक्षक ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण

बारांबकी(राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड की सलामी ली।
इसके पश्चात टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु परेड ड्रिल करायी। यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानकों के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव व रिस्पांस टाइम के सम्बन्ध में निर्देशित किया।
फील्ड यूनिट व डाग स्क्वाड का निरीक्षण कर घटना स्थल पर पहुंचकर विधिवत कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन,आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों व इनके प्रयोग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसके पश्चात पुलिस लाइन्स का भ्रमण कर बैरक, शौचालय, पुलिसकर्मियों के लिए संचालित भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्रा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

8 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

8 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

8 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

8 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

8 hours ago