कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

डीएम व एसपी ने हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारम्भ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि,चिकित्सा जगत में किसी भी रोगी को रोगमुक्त बनाने में नर्सों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। डीएम ने कहा कि चिकित्सा जगत में नर्सिंग के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 12 मई को अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। रोगियों की देखभाल व उनकी सेवा को सभी धर्मों में श्रेष्ठ पुण्य कार्य के रूप में मान्यता दी गई है। इसलिए नर्सिंग एक पेशा नहीं अपितु मानव की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। डीएम ने नर्सिंग पेशे से जुड़े पैरा मेडिकल स्टाफ का आहवान किया कि अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर पदेन उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का संकल्प लें।
अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने नर्सों के सम्मान में मिशन निरामयाः के अन्तर्गत कैनवास पर हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान का प्रारंभ भी किया। निरामयाः एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है ‘‘स्वस्थ’’ या ‘‘बीमारियों से रहित’’ विषय वस्तु की महत्ता के दृष्टिगत चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 08 अक्टूबर 2022 से मिशन निरामयाः कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। डीएम व एसपी ने अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर नर्सो को बधाई भी दी। इस अवसर पर एडीएम अनिरूद्व प्रताप सिंह, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, मुकेश पाण्डेय, चिकित्सालय प्रबन्धक रिजवान अली, नर्सिंग कालेज की प्रिंसिपल मैडम स्मिथा फिलिप सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

8 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago