पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी।
गोष्ठी के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। जनपद में अपराधों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, अज्ञात अभियोगों के वर्क आउट, अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण, परिवहन के विरूद्ध कठोर कार्यवाही, हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, चोरी,अपहरण के अपराधों पर पूर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही, जनसुनवाई पोर्टल/आईजीऑरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयावधि में निस्तारण, जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, आपरेशन तमन्चा के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही तथा गौ-तस्करी / गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही, वांछित अभियुक्त/ वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की बिक्री, अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर विशेष रूप से सतर्क दृष्टि व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
आगामी उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराये जाने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई व पेशेवर अपराधियो तथा चुनाव में अव्यवस्था फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, शस्त्रों के सत्यापन एवं शस्त्र जमा करने की कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, संवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन, जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की सघन चेकिंग आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एनेक्सी सभागार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की प्रेस वार्ता

योजनाओं व उपलब्धियों का दिया विस्तृत ब्यौरा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक…

17 minutes ago

तीन संस्थाओं के ब्रांड एंबेसडर बने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह, गोरखपुर का बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र और अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह…

22 minutes ago

लो-हाइट अंडरपास निर्माण की मांग, विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय…

26 minutes ago

यूपीएससी में होनहारों का परचम: अनुराग डीपीआरओ, सुमित बीडीओ पद पर चयनित

बनकटा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष की लहरभैंसही गांव के अनुराग द्विवेदी डीपीआरओ तथा प्रताप छापर…

30 minutes ago

खाकी पर दाग! पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 10 हजार वसूली का गंभीर आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के निवासी सुधाकर कुमार…

35 minutes ago

सोनार महापंचायत की तैयारी को लेकर मगहर में बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ में आगामी 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली…

38 minutes ago