स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार कराई गई ड्रिल
बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य एवं शारीरिक दक्षता की परख हेतु कराई गई दौड़। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गयी ।
तत्पश्चात द्वारा परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनो में दँगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण चेक किए गए । तथा यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा निर्देश भी दिए गए।
द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया, इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड ,जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई चेक की गई।आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में आवासीय परिसर तथा नवनिर्मित आवासीय भवनों की साफ-सफाई, मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया। तथा निर्माणाधीन आवासीय भवनों के अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन ज्योतिश्री एवं प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बिहारी सिंह यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…