ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक अतिरिक्त फेरे के साथ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 16 जून, 2023 को चलायी जाने वाली 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 23 जून, 2023 को एवं 18 जून, 2023 को चलायी जाने वाली 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 25 जून, 2023 को एक अतिरिक्त फेरे के लिये बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की अत्यधिक मांग पर इस गाड़ी का संचलन 01 अतिरिक्त फेरें के लिये निम्नवत् बढ़ाया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
यात्रियों की अत्यधिक मांग के फलस्वरूप अब 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16 एवं 23 जून, 2023 को छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सीवान से 17.25 बजे, देवरिया सदर से 18.50 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.33 बजे, बस्ती से 22.03 बजे, गोण्डा से 23.20 बजे दूसरे दिन बादषाहनगर से 01.43 बजे, ऐषबाग से 02.20 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.15 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 06.05 बजे, रागौल से 06.25 बजे, बांदा से 07.45 बजे, चित्रकूट धाम से 08.47 बजे, सतना से 12.15 बजे, कटनी से 13.45 बजे, जबलपुर से 16.15 बजे, इटारसी से 20.05 बजे तीसरे दिन भुसावल से 00.15 बजे, नासिक रोड से 03.35 बजे तथा कल्याण से 06.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07.25 बजे पहुँचेगी ।
वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 एवं 25 जून, 2023 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 13.20 बजे, नासिक रोड से 16.10 बजे, भुसावल से 19.35 बजे दूसरे दिन इटारसी से 00.55 बजे, जबलपुर से 04.45 बजे, कटनी से 06.35 बजे, सतना से 08.35 बजे, चित्रकूट धाम से 12.42 बजे, बांदा से 14.05 बजे, रागौल से 14.45 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 15.10 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 17.50 बजे, ऐषबाग से 19.25 बजे, बादषाहनगर से 19.47 बजे, गोण्डा से 21.55 बजे, बस्ती से 23.10 बजे, खलीलाबाद से 23.35 बजे तीसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे तथा देवरिया सदर से 01.40 बजे छूटकर सीवान 03.15 बजे पहुँचेगी ।
इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एकोनामी के 18 कोचों सहित कुल 20 लगाये जायेगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

5 hours ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

6 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

6 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

6 hours ago