बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र बारा दीक्षित निवासी सुनील दीक्षित का उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन किया है, एन आर इ सी पीजी कॉलेज खुर्जा बुलंदशहर के लिए चयनित हुए हैं।
बताते चले कि सुनील दीक्षित किसान के पुत्र हैं, इनके पिता श्रीराम दीक्षित पेशे से किसान है इनके दो बेटे और एक बेटी में सबसे छोटा बेटा सुनील दीक्षित है। सुनील दीक्षित ने गांव के ही प्राथमिक पाठशाला में तथा इंटरमीडिएट, हाई स्कूल की शिक्षा श्री नील कंठ इंटर कॉलेज बारा दीक्षित बरहज से ग्रहण की।इन्होंने स्नातक की पढ़ाई बीआरडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया से तथा अंग्रेजी विषय में परास्नातक की शिक्षा नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज गोरखपुर से हासिल की। सुनील दीक्षित ने अपनी सफलता का श्रेय माता गायत्री दीक्षित एवं पिता श्रीराम दीक्षित के साथ पूरे परिवार ,अपने गुरुओं व मित्रों को दी हैं।सुनील दीक्षित की चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है ।घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा है। इस दौरान बधाई देने वालों आश्रम पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज डॉ विवेकानंद पाण्डेय, डॉ विनय तिवारी, डॉ अरविंद पाण्डेय, डॉक्टर योगेंद्र चौबे, डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला, डॉ विनय तिवारी, रमेश तिवारी अनजान, विनय मिश्र, मीरा गुप्ता, प्रदीप शुक्ला सहित अन्य सभ्रांत लोगों ने दी।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…