समर कैंप के आयोजन से सार्थक एवं रचनात्मक वातावरण का होगा सृजन- सूरज कुमार
भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भलुअनी विकास क्षेत्र के विद्यालयों में दूसरे दिन गुरुवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के 51 विद्यालयों में 33 कंपोजिट, 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन हुआ। समर कैंप का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार द्वारा किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियांत्रानाधीन संचालित परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में दिनांक 21 मई से 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश निर्धारित किया गया है। ग्रीष्म अवकाश के दौरान परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विशेष कर ग्रामीण परिवेश में रहने वाले अधिकांश बच्चे अपने घरों में ही रहते हैं। बच्चों के लिए नए अनुभव की खोज करना ,नए दोस्त बनाना और खेल-खेल में कुछ करके सीखने का यह सही समय है। ग्रीष्म अवकाश में समर कैंप का आयोजन कर सार्थक एवं रचनात्मक वातावरण का सृजन किया जा सकता है। समर कैंप के दौरान बच्चे विद्यालय में होने वाली नियमित पढ़ाई से भिन्न रोचक गतिविधियों का आनंद लिए। विभिन्न सामाजिक कौशलों का विकास कार्यक्रम का आयोजन हुआ । बच्चों को योगा, पीटी, विभिन्न प्रकार के खेल एवं जीवन कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन हुआ। विद्यालयों में शुरू हुए समर कैम्प में पहली बार बच्चे बिना बस्ते के ही विद्यालय पहुंचें और तीन घंटे तक खूब मौजमस्ती की। विद्यालयों में प्रात: बच्चों का रोली टीका लगाकर वेलकम, कॉर्ड देकर स्वागत किया गया। इसके बाद योग के साथ ही साथ आर्ट, नृत्य, गीत संगीत व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की। बच्चों के साथ में मौजमस्ती करते हुए बीईओ सूरज कुमार ने खेल खेला और संगीत भी सुना। अभिभावकों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य पढ़ाई के साथ साथ में बच्चों को पारंपरिक लोकनृत्य और कलाओं में पारंगत किया जाए। बच्चों को मौसमी फल, खीरा, ग्लूकोज, रसना, बिस्किट, मूंगफली दाना वाली नमकीन दिए गए। इस दौरान हेमलता, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश कुशवाहा, विनोद मिश्र, मदन मोहन मिश्र, धीमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…