मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रबंधक ने किया सम्मानित

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l महाराजगंज थाना क्षेत्र के अक्षय वट गाँव में स्थित कैलाशी देवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं द्वारा बोर्ड की परीक्षा में आजमगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में टॉप टेन में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार ने सम्मानित करके विद्यार्थियों का मान सम्मान बढ़ाया हैl वही अपने विद्यालय पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को यह भरोसा दिलाया है, कि यहां पर पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का जहां शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है वही उनकी क्वालिटी को भी और मजबूत करने के लिए सम्मानित करके शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता हैl

इस मौके पर विद्यालय परिवार के तमाम महिला व पुरुष अध्यापकों ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और साथ ही साथ छात्रों और उनके अभिभावको को भी सम्मानित करके उनका मान सम्मान बढ़ाया। विद्यालय संरक्षक डॉ अरुण कुमार यादव ने आगंतुकों का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार प्रकट किया तथा पास होने वाले छात्र छात्राओं को साइकिल , कॉपी, किताब , और विभिन्न प्रकार के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। क्षेत्र में कैलाशी देवी इंटर कॉलेज द्वारा छात्रों का यह सम्मान चर्चा का विषय बना हुआ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

11 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

14 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

14 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago