Categories: Uncategorized

ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन

ग्वालियर/मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
लक्ष्मीबाई स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेश बाग एबी रोड बहोडापुर पर, 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया, छात्राओं ने समापन समारोह कार्यक्रम में इन 20 दिनों में विभिन्न विधाओं में सीखी कलाओं का सुंदर प्रस्तुतिकरण दिया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र बांदिल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास बहुत आवश्यक है जिससे उनका व्यक्तित्व विकास होता है, और वह अपनी प्रस्तुति हर जगह दे सकती है l कार्यक्रम में विशेष अतिथि गणेश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मान सिंह जादौन रहे, आपने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा छात्राओं के जीवन में अहम भूमिका निभाती है अतः सभी माता-पिता को अपनी बिटियाओं को संस्कार मय विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहिए जहां वह अध्ययन करके अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों का और अपने विद्यालय का नाम रोशन कर सके l इस अवसर पर कार्यक्रम में मध्य भारत शिक्षा समिति के सदस्य सुधीर शर्मा, लक्ष्मीबाई स्मारक विद्यालय के प्राचार्य जगदीश श्रीवास्तव पीजीबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नरेश शर्मा, पार्वती विद्यापीठ के प्राचार्य नरेश त्यागी, सार्वजनिक मध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य अल्पना कर करें एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन रचना सक्सेना ने किया l

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

1 hour ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

1 hour ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

2 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

2 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

2 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

3 hours ago