सुखपुरा पुलिस द्वारा जिला बदर किया गया अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड़/ गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।
शनिवार को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के प्र0नि0 सुखपुरा योगन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त व चेकिंग संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्ति के लिए शिवपुर में मामूर थे कि इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि जिला बदर किया गया व्यक्ति अपने घर पर घुम रह रहा है, जो इस समय गाँव में है, उक्त सूचना पर विश्वास कर प्र0नि0 योगेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त रमेश यादव पुत्र सूर्यदेव यादव(सुराजू) निवासी बंरवा थाना सुखपुरा को ग्राम बरंवा के उत्तर पुलिया से समय लगभग 10.15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।

rkp@newsdesk

Recent Posts

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

9 minutes ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

17 minutes ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

2 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

2 hours ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

2 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

4 hours ago