गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में 24 सितम्बर 2022 को प्रधान डाकघर गोरखपुर में सुकन्या समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल सी पी सिंह जी प्रवर्तन अधिकारी नगर निगम गोरखपुर और प्रवर अधीक्षक डाकघर गोरखपुर मनीष कुमार जी की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
प्रवर पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर गोरखपुर विनय वार्ष्णेय जी सहायक अधीक्षक और निरीक्षक महोदय के साथ ही प्रधान डाकघर के कर्मचारी और सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थी बच्चे उनके माता पिता सहित भरी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।
बालिकाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली इस विशिष्ट योजना से जुड़े बच्चों को मुख्य अतिथि महोदय के कर कमलों से इस अवसर पर उपहार भेंट किया गया।
👉मात्र 250/ रुपए से 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता डाकघर में खोला जा सकता है
इस योजना के माध्यम से छोटा निवेश करके अपनी बच्ची के पढ़ाई और शादी के लिए एक अछी रकम की व्यवस्था कर बच्ची का भविष्य संवारा जा सकता हैकार्यक्रम का संचालन डाक सहायक आनन्द सिंह द्वारा किया गया
और पीआरओ संजय राय पहलवान और संजय त्रिपाठी नीरज गुप्ता और वेद प्रकाश यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
घुसवा चौराहे के पास चलते-चलते धधकी बाइक, मूसलाधार बारिश में जलती रही मोटरसाइकिल, लोग बने…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेशपश्चिम बंगाल में 92 प्रतिशत…
बरहज की बेटी पल्लवी ने उठाई फुटबॉल स्टेडियम की मांग, बोलीं- “सपनों को चाहिए मैदान”…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में द्वितीय व्यावसायिक बीएएमएस के विद्यार्थियों के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Deoria जनपद में गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा…