मुंब्रा के मध्यवर्ती शिवसेना शाखा पर चालीस रुपए की शक्कर दी गई बीस रुपए में

ठाणे/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंब्रा स्थित शंकर मंदिर मध्यवर्ती शिवसेना शाखा पर महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे की तस्वीर छपी हुई, चालीस रुपए की शक्कर बीस रुपए में मिलने से सैकड़ों लोगों ने लाइन लगाकर खरीदा और खुशी जाहिर की। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व नगरसेवक व शिंदे गुट के नेता राजन किणे के नेतृत्व में, शंकर मंदिर स्थित मध्यवर्ती शिवसेना शाखा पर चालीस रुपए की शक्कर बीस रुपए में मिलने से लोगों में खुशी देखी गई और लोगों ने बढ़ चढ़कर एक किलो शक्कर बीस रुपए में खरीदी की। इस मौके पर शिंदे गुट के नेता राजन किणे ने सबसे पहले दिपावली पर्व की हार्दिक बधाई देने के साथ ही कहा कि बाजार में प्रति किलो शक्कर चालीस रुपए में मिलती है,वही शक्कर हम लोगों को बीस रुपए में दे रहें हैं ताकि हर घर में दिपावली पर्व मनाई जाए, क्योंकि हर कोई बाजार से मिठाईयां नहीं खरीदते ज्यादातर लोग अपने घरों में विभिन्न किस्म की स्वादिष्ट मिठाईयां बनाते हैं और उसके लिए सबसे पहले शक्कर लगता है। बतादें जिस मध्यवर्ती शिवसेना शाखा पर शक्कर बांटने का कार्यक्रम चल रहा था, यह शाखा पहले उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना गुट का था।, लेकिन उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट अलग होने से शिंदे गुट ने शाखा पर कब्जा किया और फिर ध्वस्त किया अब यह शाखा शिंदे गुट के कब्जे में है, खबर यह भी है इस शाखा को भव्य तरीके से पुनः बनाया जाएगा। वहीं यह बात किसी से छूपी नहीं है “शाखा विवाद एक बहाना था उद्धव ठाकरे को मुंब्रा आना था”, इस शाखा विवाद के चलते ठाकरे गुट के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंब्रा आए उनका जोरदार स्वागत हुआ और कुछ विरोध भी हुआ। ठाकरे अपने भाषण में अन्य घटनाओं को गिनाते हुए मुंब्रा की इस विवादित शाखा को वापस लेने और मुंब्रा फिर आने की शिंदे गुट को चेतावनी देकर चले गए।

rkpnews@desk

Share
Published by
rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया डीएम दिव्या मित्तल केंद्र सरकार की विकसित भारत परिकल्पना स्ट्रेटजी में चयनित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को केंद्र सरकार की विकसित भारत परिकल्पना…

11 minutes ago

देवरिया पुलिस का तड़के का एक्शन – 548 व्यक्तियों की पहचान और 330 वाहनों की गहन पड़ताल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद पुलिस ने विशेष मॉर्निंग वॉकर…

23 minutes ago

मोदी ने पाक को घेरा,पहलगाम हमले का जिक्र कर कहा – आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं

तियानजिन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के पूर्ण…

33 minutes ago

गयाजी में पितृपक्ष मेला: पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे पिंडदान, रोड शो और रात्रि विश्राम की तैयारी

गया। (राष्ट्र की परम्परा )गयाजी शहर में 6 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष मेले…

47 minutes ago

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी–पुतिन की गर्मजोशी भेंट, साझा तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

तियानजिन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने…

1 hour ago

विश्व नारियल दिवस 2 सितंबर 2025- मानव स्वास्थ्य, संस्कृति और वैश्विक समृद्धि का प्रतीक

गणेश पूजा में नारियल अनिवार्य होता है,क्योंकि यह विघ्नहर्ता के आशीर्वाद का प्रतीक है। गोंदिया…

2 hours ago