रोमांचक कुश्ती में केशवदास ने बंटी को किया पराजित

अंतरप्रान्तीय पहलवानों के दांव-पेंच से चरम पर कुश्ती का उत्साह

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही के सेमरा हर्दोपट्टी मे आयोजित 77 वें चतुर्थ दिवसीय दिवाली मेला के दूसरे दिन अंतर्राज्यीय पहलवानों ने, अपने कला कौशल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लगभग तीन दर्जन मुकाबलों मे, उत्तराखंड हरिद्वार के केशवदास व हरियाणा गंगानगर के बंटी के बीच मुकाबला सर्वाधिक रोमांचकारी रहा। केशवदास ने बंटी को चित्त कर दिया। कुछ बेहतरीन मुकाबलों में पंजाब के अशोक ने हरियाणा के सचिन, रोहतक के मोंटी ने गोरखपुर के अरविंद को पटखनी दी। निर्णायक मंडल में प्रेमशंकर सिंह, कौशल किशोर गुप्ता व गिरिजेश सिंह शामिल रहे। 31 वें दीवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सीपी हास्पीटल की टीम ने कुचायकोट को 78 रनों से पराजित कर ,फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। 56 वें फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में तमकुहीरोड ने सखवनिया को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दौड़ के 100 मीटर व 200 मीटर के प्रारंभिक चरण का आयोजन हुआ। इसके पूर्व कुशीनगर के सभासद विनय प्रताप राव, कांग्रेसी नेता नागेंद्र सिंह ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। पत्रकार अनिल पाठक, शिक्षक दुर्गेश सिंह व राजन सिंह ने संयुक्त रुप से उद्घोषक की भूमिका का निर्वहन किया। इसके पूर्व दिवाली के दिन शोभायात्रा से मेला का शुभारंभ हुआ व रात मे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि अंगद रजक, संतोष उर्फ खोखा सिंह, रामदेव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह, आरपी सिंह, अनुज सिंह, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

9 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

18 minutes ago

यमन की जंग का दोहरा असर: एक लाख से ज्यादा विस्थापित, वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी दबाव

यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…

26 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

10 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

10 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

10 hours ago