ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सतनी सराय चौकी अंतर्गत कदमतर के पास बीती मध्य रात्रि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि इस भीषण हादसे में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर पर रेडियम पेंट और कासन बोर्ड न होने के कारण वाहनों को देर रात सड़क का सही आभास नहीं हो पाता और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से डिवाइडरों पर उचित व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही की हकीकत उजागर करता है। प्रशासन को अब जल्द से जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम

2 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम प्रस्तावनाइतिहास…

3 hours ago

इतिहास के पन्नों में 2 फ़रवरी: जन्मे वे लोग जिन्होंने रचा नया युग

🔶 2 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, योगदान और विरासत(महत्वपूर्ण इतिहास जन्म – विशेष…

3 hours ago

भारत और दुनिया की यादगार तारीख

✨ प्रस्तावना2 फरवरी का इतिहास विश्व और भारत दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।…

3 hours ago

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य

🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…

4 hours ago

राशिफल : मेष से मीन तक जानें आपका दिन कैसा रहेगा

वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…

4 hours ago

आज का दिन कितना शुभ? पंचांग से जानें पूरे दिन का फल

🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण…

4 hours ago