ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बलिया शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सतनी सराय चौकी अंतर्गत कदमतर के पास बीती मध्य रात्रि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि इस भीषण हादसे में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर पर रेडियम पेंट और कासन बोर्ड न होने के कारण वाहनों को देर रात सड़क का सही आभास नहीं हो पाता और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से डिवाइडरों पर उचित व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही की हकीकत उजागर करता है। प्रशासन को अब जल्द से जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

4 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

12 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

12 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

12 hours ago