बघौचघाट। (राष्ट्र की परंपरा) क्षेत्र में दो दिनों से दोपहर बाद से अचानक शुरू हुई रिमझिम बारिश से जहां एक तरफ ठंड बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर हो रही यह हल्की बारिश रवि की फसल के लिए फायदेमंद है। हालांकि सभी किसान सिंचाई करने के लिए जुटे हुए थे। यदि हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो जाता है तो गेहूं,जौ,मक्का के अलावा दलहन और तिलहन के फसलों के लिए भी यह हल्की बारिश लाभप्रद होगी।
रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गए और रिमझिम बारिश होने लगी। जिसकी वजह से अचानक ठंड बढ़ गई। रात में काफी घनघोर कोहरा छाया रहा।इसके साथ ही रुक-रुक कर शनिवार को भी यह सिलसिला बूंदाबादी का चलता रहा। बीच बीच में सूर्य भी हल्का दिखाई दिए।आसमान में बदलो का आना जाना लगा रहा। अचानक बढ़ी ठंड में अधिकांश लोग बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले,आग और गर्म कपड़ों का सहारा लेते रहे। मेदीपट्टी गांव के रहने वाले किसान राजेंद्र राय ने बताया कि दो दिनों से हो रही हल्की बारिश रवि की फसल के लिए संजीवनी का काम कर रहा है समय से बारिश हुई है। सभी किसान सिंचाई करने के लिए सोच रहें थे। यह हल्की बारिश फसल के लिए फायदेमंद है। मलसी नोनिया पट्टी निवासी किसान रुदल यादव ने बताया कि अचानक हुई बारिश से ठंड बढ़ी है। लेकिन यह हल्की बारिश फसल के लिए यूरिया का काम किया है। इससे गेहूं की फसल के अलावा दलहन एवं तिलहन के फसल को भी काफी फायदा हुआ है।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…