अचानक 11000 बोल्ट का टूटा तार , बाल बाल बचे किसान और उनके पुत्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर में विधुत विभाग की लापरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है अभी कुछ दिन पहले ही विधुत विभाग की लापरवाही ने सलेमपुर।में एक व्यक्ति की जान ले ली थी लेकिन इसके बाद भी विधुत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है और विधुत तारो और पोलो की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा सलेमपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा चांदपलिया निवासी राम जीत दूबे पुत्रों संघ अपने बैदौली चांदपलिया के खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे, उसी समय खेत से गुजरने वाली 11000 बोल्ट का जर्जर तार टूटकर अचानक गिर गया। हालाकि तार जहा गिरा, उससे महज कुछ कदम की दूरी पर ही रामजीत दुबे और उनके पुत्र सर्वेश व मोहन द्विवेदी पानी चलाने के पाइप को ठीक कर रहे थे, संयोग ठीक था कि तार जहां गिरा, पानी उससे थोड़ी दूर होने के नाते राम जीत दुबे और उनके दोनो पुत्रों की जान बच गई और बहुत बड़ी दुर्घटना घटते घटते बच गई। जिसके बाद
मोहन द्विवेदी ने तुरंत एसडीओ सलेमपुर को फोन किया, जिसके कुछ देर में ही विजली का कनेक्शन कट गया। कुछ ही देर में घनश्याम शर्मा के पुत्र राकेश शर्मा भी पहुंच गये, तब जाकर खेत सिंचाई का कार्य आज जारी किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले भी उक्त स्थान पर कई बार शॉर्ट सर्किट से आग लग चुकी है और कई एकड़ फसल का नुकसान हो चुका है और जान भी जा चुकी है।

rkpshomnath

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

1 hour ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

2 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

2 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

2 hours ago