एम्स गोरखपुर में किडनी के कैंसर के मरीज की हुई सफल सर्जरी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपिका कुमारी 33 वर्ष, पत्नी चंपू राय, रहवासी अमलेरी, गोरखपुर अपने पेट में दर्द से 3 महीने से परेशान थी । कई अस्पताल के चक्कर लगाने पर उसे किसी डॉक्टर ने कहा कि पेट में गांठ है । उसे पेट दर्द के साथ ही बुखार तथा कमजोरी भी आने लगी थी । थक हार के वो एम्स गोरखपुर की सर्जरी opd में पहुंची । उसे भर्ती कर सीटी स्कैन किया गया जिसमें बायीं किडनी में बड़ा सा ट्यूमर है ऐसा पता चला । यह ट्यूमर लगभग एक फुटबॉल के साइज का था , तथा यह इन्फीरियर वेना केवा (पेट की प्रमुख खून की नली) से चिपका हुआ था । इसका किडनी से ब्लड के जाने वाली नाली (रीनल वेन) में भी फैलने का अंदेशा था । इस बड़े किडनी ट्यूमर (रीनल सेल कार्सिनोमा) का ऑपरेशन खतरे से भरा हुआ था । इसे सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ गौरव गुप्ता ने भर्ती कर और भी कई जांचे करायी । इसे अन्य सभी कंसलटेंट डॉक्टर्स के साथ डिस्कस किया गया तथा ऑपरेशन की प्लानिंग की गई । एनेस्थेसीया विभाग के डॉक्टर्स से भी इस रिस्की केस को डिस्कस किया गया तथा ३ ब्लड के साथ शुक्रवार को ऑपरेशन रखा गया। एनेस्थेसीया डिपार्टमेंट्स से डॉ संतोष कुमार, विभागाध्यक्ष की अगुवाई में डॉ भूपेंद्र कुमार , डॉ प्रियंका यादव, डॉ विजेता बाजपेयी , डॉ गणेश निमजे तथा डॉ रवि कुमार की टीम ने इसे एनेस्थेसीया दिया। डॉ गौरव गुप्ता के साथ डॉ धर्मेन्द्र पीपल , डॉ मुकुल सिंह , डॉ रवि गुप्ता एवम जूनियर रेजिडेंट्स डॉ ऐश्वर्या , डॉ आदित्य , डॉ रज़ा ने इस जोखिम भरी सर्जरी को सफलता पूर्वक पूर्ण किया। किडनी का ये ट्यूमर पेट की प्रमुख नली इन्फीरियर वेना कावा से चिपका हुआ था तथा थोड़ा भी इधर उधर होने पर मरीज की ऑपरेशन टेबल पर ही रक्त स्राव से जान जाने का खतरा था। लेकिन इस सर्जरी को सर्जरी की टीम ने दक्षता से पूर्ण किया। इस किडनी ट्यूमर का साइज लगभग 30 cm *25 cm था तथा वजन लगभग ३.५ किलो था ।
मरीज को ऑपरेशन के बाद एनेस्थेसीया आईसीयू में रखा गया है, तथा 2 बॉटल खून चढ़ाया गया है । अभी मरीज की हालत स्थिर है , तथा उसे जल्द ही सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस किडनी कैंसर के सफल ऑपरेशन ( रेडिकल नेफ़्रेक्टमी ) पर एम्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टार मेजर विभा दत्ता ने डॉ गौरव गुप्ता की सर्जरी टीम तथा एनेस्थसीया की टीम को बधाई दी है । इस तरह के मेजर ऑपरेशन्स अब एम्स गोरखपुर में सफलतापूर्वक होने लगे है जिससे पूर्वांचल की जनता को बहुत फायदा होगा ।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

9 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

12 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

12 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago