निपुण भारत मिशन की सफलता हर शिक्षक का दायित्व

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )10 अक्टूबर..

बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों को भाषा व गणित में पारंगत करना ही निपुण भारत मिशन का लक्ष्य है। मिशन की सफलता हर शिक्षक का दायित्व होना चाहिए। शिक्षकों की मेहनत का परिणाम न सिर्फ उन्हें उत्साहित करेगा, बल्कि छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को आगे बढ़ाने का अगला लक्ष्य बेहद आसान हो जाएगा। यह बातें निपुण भारत मिशन के तहत पडरौना बीआरसी पर चल चार दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने कहा।

👉खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने निरीक्षण कर जाना प्रशिक्षण का हाल

कहा कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में 2025-26 तक पूरा कर लेना है। जब सभी बच्चे भाषा और गणित में निपुण होंगे तभी हमारा जिला निपुण जिले के रूप में स्थापित हो पाएगा। इस मिशन के तहत सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। यदि निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूरा नहीं किया गया तो जिला स्तर से लेकर विद्यालय के कर्मचारी व अधिकारी को जवाब देना होगा।

👉निपुण भारत मिशन के तहत चल रहे प्रशिक्षण के प्रथम बैच का हुआ समापन

एआरपी के समूह ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्य , विषयवस्तु को प्रस्तुत किया। इस दौरान इस दौरान बीईओ बंशीधर श्रीवास्तव, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, मनीष कुमार, आकाश सिंह, राहुल वर्मा, अजिताभ तिवारी, माधुरी देवी , दीक्षा त्रिपाठी, अविनाश श्रीवास्तव , अरविन्द तिवारी आदि मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

2 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

3 hours ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

3 hours ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

22 hours ago