राजभरों के बल पर पार्टी खड़ाकर टिकट बेंचते हैं सुभासपा सुप्रीमो

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l राजभर समाज के ताकत के बल पर पार्टी खड़ा कर ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज को केवल छलने का काम किया है। विधानसभा चुनाव जिसमें 17 सीटें मिलने के बावजूद भी ओमप्रकाश राजभर ने स्वयं एवं अपने पुत्र के अलावा किसी भी राजभर के बेटे को टिकट देकर चुनाव नहीं लड़ाया। इससे यह सिद्ध हो गया है कि ओमप्रकाश राजभर राजभर समाज के लिए भस्मासुर बन गए हैं। आगामी चुनाव तक यही राजभर समाज ओम प्रकाश रूपी भस्मासुर का राजनीतिक वध करेगा। उक्त बातें सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने सिकन्दरपुर विधानसभा के कोथ आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा। राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी केवल बाप बेटा की पार्टी बनकर रह गई है, जिसका अगले चुनाव तक खात्मा तय है। ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज को लॉलीपॉप दिखाकर वोट तो ले लिया लेकिन सत्ता में जाने के बाद समाज के लिए कुछ भी नहीं किया, यही नहीं अपने पुत्र के लिए एमएलसी अथवा राज्य सभा की सीट नहीं मिलने पर भाजपा के खिलाफ अनर्गल प्रलाप कर गठबंधन तोङ दिया। राजभर ने कहा कि कुछ ऐसा ही हाल सपा के साथ गठबंधन में हुआ और सपा से 17 सीट मिलने और छह विधायक जीतने के बाद भी अपने पुत्र को एमएलसी नहीं बनाए जाने के कारण ओमप्रकाश राजभर ने सपा के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करते हुए सपा से भी गठबंधन तोड़ लिया। इस अवसर पर बड़े लाल चौहान, मनोज चौधरी, मनोज राजभर, राम दुलारे राजभर, अरविंद राजभर, प्रदेश हरिहर राजभर संबोधित किया। इस अवसर पर रामनिवास राजभर , लल्लन राजभर ,शेषनाथ राजभर, रामदेव राजभर , रमेश यादव बेल्थरा रोड, रामायण नवानगर, रमेश राजभर सहित । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्राम राजभर औऱ संचालन मोहन ने कियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

46 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago