परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित
कोपागंज/ मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
थाने पर तैनात उपनिरीक्षक मनोज सिंह का गुरुवार को तबादला होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर बीएसएस (परशुराम सेना) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडे ने उपनिरीक्षक मनोज सिंह को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडे ने उपनिरीक्षक मनोज सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनता के प्रति संवेदनशील अधिकारी रहे हैं। उनकी कार्यशैली ने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर स्थानीय अविनाश पांडे, सत्यम पांडे, विमल राय, संदीप गुप्ता, श्रीउपाध्याय, पिंटू प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उपनिरीक्षक मनोज सिंह को उनके नए पदस्थापन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…