उपनिरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसपी ने की पुष्टि


शिकायतकर्ता से विवेचना के बदले मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

प्रतापगढ़,(राष्ट्र की परम्परा) जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम द्वारा की गई, जिसने आरोपी उपनिरीक्षक को रंगेहाथ पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, डॉ. अनिल कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए उपनिरीक्षक की पहचान जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो महेशगंज थाने में नियुक्त थे।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रिंकू पुष्पाकर के खिलाफ थाना महेशगंज में एक मामला दर्ज था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह कर रहे थे। रिंकू ने आरोप लगाया कि विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक ने उसे राहत देने के बदले ₹15,000 की रिश्वत की मांग की।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने पूरी योजना बनाई और बुधवार को उपनिरीक्षक को घूस की रकम स्वीकार करते समय रंगेहाथ पकड़ लिया।

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा, “पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस महकमे में इस गिरफ्तारी को लेकर हलचल है। वहीं, आम जनता में इस कार्रवाई को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है, जिससे यह संदेश गया है कि भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

7 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

15 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

15 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

15 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

15 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

15 hours ago