बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के चंद्रबली राय महाविद्यालय बघडा महुआरी में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत महाविद्यालय के छः सेमेस्टर के 191 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किया गया।स्मार्ट फोन पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।मुख्य अतिथि समाजसेवी संजीत धर द्विवेदी एवम विशिष्ट अतिथि मुन्ना राय निवर्तमान जिलाध्यक्ष हियुवा रहे।इस दौरान सरस्वती वंदना एवम स्वागत गीत सोनम व अमृता गुप्ता ने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीत धर द्विवेदी ने कहा कि स्मार्ट फोन वितरण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।तकनीकी शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों की जानकारी के लिए स्मार्टफोन अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि हमारे देश के युवाओ को शिक्षा क्षेत्र में अधिक से अधिक जानकारी के लिए उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाए।स्मार्ट फोन के माध्यम से विश्व की सभी जानकारियां चंद क्षणों में प्राप्त किया जा सकता है। 2047 विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है।जिसको साकार करने में सभी छात्र छात्राओं की भी भूमिका होगी।विशिष्ट अतिथि मुन्ना राय ने कहा की स्मार्टफोन तकनीकी युग का मजबूत स्तम्भ है।इसके माध्यम से छात्राओं एवं युवाओं को डिजिटल क्षेत्र में तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।महाविद्यालय के प्रवंधक पवन कुमार राय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।संचालन दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।इस मौके पर प्राचार्य डॉ त्रिपुरारी मिश्रा,नोडल अधिकारी सुमित सिंह, राकेश राव,विकास चंद्र राय,अमरजीत यादव,शिव शंकर यादव,पन्नेलाल,अंकिता सिंह,हरेंद्र दीक्षित,विकास यादव,बिकाऊ यादव आदि मौजूद रहे।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…